बक्सर: विधि-व्यवस्था के संधारण के साथ ही दारोगा ने लोगों के बीच बांटी मिठाइयां, दी होली की बधाई ..
Buxar, Buxar | Mar 26, 2024 होली के मौके पर बक्सर में पुलिस का एक अलग ही रंग देखने को मिला जब एक दारोगा ने सड़क पर उतरकर लोगों को होली की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ उनके बीच मिठाइयां बांटी. गोलंबर पोस्ट के प्रभारी संतोष कुमार नगर के अलग-अलग इलाकों में घूमते हुए विधि-व्यवस्था के संधारण के साथ-साथ लोगों को होली की शुभकामनाएं दी और उनके बीच मिठाइयां भी बांटी.