महाराजपुर: गढ़ीमलहरा की निवासी महिला ने पुलिस पर लगाए परेशान करने के आरोप
गढ़ीमलहरा की रहने वाली माया चौरसिया ने आज 14 मई दोपहर 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के द्वारा उन्हें और उनके परिवार को जबरन परेशान किया जा रहा है। कुछ दिन पहले उनके बच्चों के मोबाइल ले लिए थे वह भी अभी तक नहीं दिए गए हैं। इस मामले का सीसीटीवी भी उन्होंने दिया है। जिसमें एक पुलिसकर्मी दिखाई दे रहा है।