धार: धार में दूषित पानी को लेकर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, एडीएम को 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा
धार में दूषित पानी को लेकर कांग्रेस का बड़ा हमला, एडीएम को सौंपा 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन।सोमवार शाम करीब 2 बजे इंदौर में दूषित पानी से हो रही मौतों के विरोध में कांग्रेस ने धार में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम संजीव केशव पांडे को 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर पेयजल व्यवस्था में तुरंत सुधार की मांग की।