धार: जिले में शीतलहर के कारण स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 9:30 बजे के बाद ही खुलेंगे स्कूल, आदेश जारी
धार कलेक्टर के आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी, धार द्वारा जिले में तापमान में निरंतर गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर संभावित प्रतिकूल प्रभाव की संभावना को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किया गया है।