धार: भागीरथपुरा दूषित पानी कांड में 17वीं मौत, धार के रिटायर्ड पुलिसकर्मी का निधन
भागीरथपुरा दूषित पानी कांड में 17वीं मौत, धार के रिटायर्ड पुलिसकर्मी का निधन।इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से हुई मौतों की कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। इस मामले में 17वीं मौत दर्ज की गई है। मृतक की पहचान धार के शिव विहार क्षेत्र निवासी रिटायर्ड पुलिसकर्मी ओमप्रकाश शर्मा, उम्र 69 वर्ष, के रूप में हुई है।