बक्सर: बक्सर में EVM-VVPAT वेयर हाउस का संयुक्त मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस
Buxar, Buxar | Jul 9, 2026 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में प्रखण्ड परिसर बक्सर स्थित EVM-VVPAT वेयर हाउस का माह जुलाई 2026 का मासिक निरीक्षण गुरुवार को किया गया। निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी साहिला और पुलिस अधीक्षक बक्सर, शुभम आर्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। निरीक्षण के दौरान आयोग, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के आलोक में वेयर हाउस की जांच हुई।