पटना ग्रामीण: पटना: राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने सरकार पर चुनाव प्रचार में पेट्रोल-डीजल खर्च करने का आरोप लगाया
पेट्रोलियम उत्पाद की बढ़ती कीमतों को लेकर राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने सरकार की आलोचना की है। शक्ति सिंह यादव ने सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे कहा कि सरकार बार-बार कह रही थी कि हमारे पास पर्याप्त तेल का भंडार है तो फिर अचानक कमी कहां से आ गई। मौके पर उन्होंने कहा कि यह कोई नई वैश्विक समस्या है नहीं है बल्कि 3 महीना पहले से ही चल रही है।