ग्यारसपुर: दोपहर बाद बरसे मेघ, ग्यारसपुर में बारिश से मिली राहत
ग्यारसपुर में रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर की बारिश से सड़कें भीग गईं और वातावरण में ठंडक घुल गई। कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। वहीं किसानों ने भी बारिश का स्वागत किया। उनका कहना है कि यह बारिश खरीफ सीजन की फसलों की बोनी और शुरुआती बढ़वार के लिए काफी फायदेमंद रहेगी।