मरवाही: जीपीएम में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में 16 यूनिट रक्त किया गया संग्रहित
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शुक्रवार दोपहर 12 बजे जानकारी के अनुसार शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए 16 यूनिट रक्तदान किया, जिससे जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग मिला। रक्तदान शिविर का उद्देश्य लोगों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़