सुपौल: सुपौल समाहरणालय में जिला जनता दरबार का आयोजन, 35 मामलों पर हुई सुनवाई, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Supaul, Supaul | Apr 24, 2026 आज समाहरणालय, सुपौल में आयोजित जिला जनता दरबार में आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान जिलाधिकारी सावन कुमार ने कुल 35 आवेदनों को प्राप्त कर संबंधित मामलों की समीक्षा की। जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर जिलाधिकारी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने