बागपत: कोतवाली बागपत पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का किया राजफाश
Baghpat, Bagpat | May 31, 2026 मीडिया सैल बागपत द्वारा रविवार की शाम करीब पांच बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि पुराना कस्बा बागपत निवासी फरमान ने कोतवाली बागपत पर तहरीर देते हुए बताया था कि चोरों द्वारा उसके खोखे के पीछले हिस्से को तोडकर 1300 रुपये की नगदी, सिगरेट की आठ डिब्बी, दिलबाग व शिखर पान मसाला की 12 लडी चोरी कर ले गए।