जैतपुर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
अमलाई थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोपी पिछले डेढ़ साल से शारीरिक शोषण कर रहा था, जिससे पीड़िता 4 माह की गर्भवती हो गई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। प्रेस नोट में मंगलवार शाम 5 बजे यह जानकारी दी गई है।