जगदलपुर: दलपत सागर बना अदम्य साहस का साक्षी, बस्तर में सुरक्षाबलों ने आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल पेश की
बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर की लहरें मंगलवार को केवल शांत खूबसूरती की गवाह नहीं थीं, बल्कि वे गवाह बनीं अदम्य साहस, प्रशासनिक मुस्तैदी और आपदा प्रबंधन की एक शानदार पाठशाला की। आगामी मानसून और बाढ़ की संभावित विभीषिका से निपटने के उद्देश्य से कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल और नगर सेना ने मॉक ड्रिल किया।