छिंदवाड़ा नगर: भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जसपाल सिंह चावड़ा का आगमन
रविवार को 3 बजे भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा का छिंदवाड़ा में प्रथम आगमन हुआ। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं एवं किसानों में विशेष उत्साह देखने को मिला। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए उनका भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया