सिंगरौली: राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए डीईओ और खेल अधिकारी ने एनसीएल ग्राउंड का निरीक्षण किया
आगामी 19 से लेकर 22 नवंबर के बीच होने वाले राज्य स्तरीय शालेय वॉलीबॉल प्रतियोगिता को लेकर अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीईओ एवं जिला खेल अधिकारी ने प्रस्तावित खेल मैदान एनसीएल ग्राउंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उचित निर्देश दिए हैं।