अशोक नगर: बरखेड़ा गांव के पास बाइक फिसलने से 55 वर्षीय बुजुर्ग घायल जिला चिकित्सालय में कराया भर्ती
अशोकनगर जिले के बरखेड़ा गांव के पास बाइक अचानक से अनियंत्रित होकर फिसलने से एक बाइक चालक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घाट बमुरिया निवासी भागीरथ पुत्र काशीराम केवट उम्र 55 वर्ष शनिवार की रात 9 बजे बरखेड़ा गांव से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान बरखेड़ा के पास उसकी बाइक अचानक से अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे वह घायल हो गया।