जेवरा खेड़ा गांव में खाली प्लॉट के पास बने खंडहर से मिला नकली खाद,पुलिस ने किया का भंडाफोड़: प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर वाले कट्टों में भरी जा रही थी खाद, पुलिस ने मारा छापा, मशीन से की जा रही थी पैकिंग
मुरैना:
स्टेशन रोड थाना पुलिस ने जेवराखेरा गांव में एक खाली प्लॉट में बने खंडहर में छापा मारकर नकली खाद के कट्टे जब्त किए हैं। रुई की मंडी से लाए गए मजदूर इस नकली खाद को असली दिखने वाले ब्रांडेड कट्टों में भर रहे थे।
सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। फिलहाल खाद के असली मालिक का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वही बताया गया कि दूसरे जिलों से 400 रुपये प्रति कट्टे के हिसाब से आने वाली नकली खाद को मुरैना में 1400 रुपये में बेचा जा रहा था।और भोले-भाले किसानों और व्यापारियों को झांसा देने के लिए नकली खाद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाले असली दिखने वाले कट्टों में पैक किया जा रहा था। नकली खाद का यह अवैध कारोबार पूरे जिले में धड़ल्ले से चल रहा है। 👇 Morena 100003703791419:2048:Namaste Morena 100068990086520:2048:SP Morena 100016656553625:2048:Morena Breaking 100063767088695:2048:Hello morena Part 7
Morena, Morena | Oct 14, 2026