कोटा: कलेक्टर ने जनगणना प्रशिक्षण का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर
Kota, Bilaspur | Apr 13, 2026 कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी संजय अग्रवाल ने सरकंडा स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय और शनिचरी के लाल बहादुर शास्त्री हायर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कर्मियों को हर बिंदुओं की स्पष्ट व व्यावहारिक जानकारी देने के निर्देश दिए