चांपा: चांपा निवासी खुशबू देवांगन ने कक्षा 12वीं में 96.40 अंक प्राप्त किए, बिजनेस को दी प्राथमिकता
आज गुरुवार दोपहर 12 बजे के करीबन मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर की चांपा निवासी खुशबू देवांगन ने कक्षा 12 वीं में 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त की है और वह बिजनेश करना चाहती है. उन्होंने आगे कहा कि वह देवांगन समाज से आती है और वह देवांगन समाज को आगे बढ़ाना चाहती है. खुशबू देवांगन ने सभी छात्र छात्रों से अपील की है कि सभी को मन लगाकर और ठानकर पढ़ाई करना चाहिए.