सिकंदराराऊ: 28 जून को सलेमपुर इंडस्ट्री एरिया में आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में 23 जून को आना था। लखनऊ में हुए हादसे के कारण उन्होंने दौरा रद्द कर दिया था और वापस लौट गए थे। इसके बाद उनका आना 28 जून को प्रस्तावित हो गया है। जिला प्रशासन के अधिकारियोंके द्वारा सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।