औरैया: राजस्व अधिवक्ताओं की मांगें पूरी कराने को लेकर डीबीए के वकीलों ने डीएम से की मुलाकात, बोले- सब साथ हैं
जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से भेंट करते हुए राजस्व अधिवक्ताओं के ज्ञापन को पूरी तरह से मान लेने की बात की। इस पर अधिवक्ता अभिषेक शुक्ला ने बताया कि डीएम ने अधिवक्ताओं की बातों एवं उनके द्वारा दिए गए ज्ञापन पर विचार करने की बात कही। कहा कि उन्हें आश्वासन मिला है कि जल्द ही राजस्व अधिवक्तओं की मांगों पर विचार किया जाएगा।