ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस ने 590 ग्राम अवैध गांजे के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऊँचाहार कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान शनिवार को अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।तलाशी के दौरान उसके पास से 590 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।कार्यवाहक कोतवाल संजय कुमार शर्मा ने बताया कि, गदागंज थाना क्षेत्र के लोधन का पुरवा निवासी कमलेश उर्फ छोटू को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।