कासगंज: कासगंज में पुलिस आरक्षी भर्ती के लिए डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, लिया सुरक्षा का जायजा
कासगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने मंगलवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं, निगरानी प्रणाली और अन्य आवश्यक इंतजामों का गहन जायजा लिया।