नवगछिया: लत्तीपुर में भूसे के नीचे से 8.460 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
बिहपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर लत्तीपुर गांव में छापेमारी कर घर के पीछे बासा में भूसे के नीचे छिपाकर रखी 8.460 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान मिथलेश कुमार (पिता- जोबनी यादव), निवासी लत्तीपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब की बिक्री करता था। बरामदगी के बाद आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।