🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी 🚨
बाराबंकी के लखपेड़ाबाग चौराहा स्थित लखनऊ-अयोध्या मुख्य मार्ग पर स्थित जय दुर्गा ऑटो पार्ट्स की दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि दूर-दूर तक धुएं और आग की लपटें दिखाई देती रहीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से दुकान में रखा ऑटो पार्ट्स, टायर एवं अन्य सामान जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं। वहीं पुलिस व फायर विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर हालात का जायजा ले रहे हैं।
दुकान लखनऊ-अयोध्या मुख्य मार्ग से सटी होने के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और भीषण जाम की स्थिति बन गई। पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारु कराने में जुटी हुई है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच जारी है।
📍 स्थान: लखपेड़ाबाग चौराहा, कोतवाली नग