मंडला: बम्हनी की झंडा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पंचमुखी हनुमानजी की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र
Mandla, Mandla | Apr 2, 2026 नगर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सार्वजनिक हनुमान दादा मित्र मंडल के तत्वावधान में गुुरुवार को रात नौ बजे तक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिनभर चले धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में नगरवासियों ने बढ़-चढकऱ हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्ममुहूर्त में प्रात: 3.45 बजे महाआरती से हुई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।