बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण, एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
बेल्थरारोड आदर्श नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को दोपहर 12 बजे मनोनीत सभासदों के शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम शरद चौधरी ने मनोनीत सभासद सुशीला भारती, सीमा राजभर और अमित जायसवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) मनोज कुमार पांडेय भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि