मंगलवार 11 बजे न्यू कलेक्ट्रेट में आयोजित सुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी नागरिक अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने प्रत्येक फरियादी से आवेदन लेकर समस्याओं को सुना। इसी दौरान तहसील बडोनी के ग्राम सहदौरा निवासी मनोज जाटव ने बताया कि उसके पास कच्चा मकान था, इसलिए उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था।