खरसिया: चार महीने से फरार क्रिकेट सटोरिए पर रायगढ़ पुलिस ने कसा शिकंजा, दो साथियों समेत किया गिरफ्तार
ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस ने आईपीएल ऑनलाइन सट्टा मामले में करीब चार महीने से फरार मुख्य खाईवाल सानू बेरीवाल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चार मोबाइल फोन जब्त हुए हैं और यूपीआई के जरिए सट्टे की रकम के लेन-देन की जानकारी सामने आई है।