चूरू: चूरू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Churu, Churu | May 30, 2026 चूरू। शिव कॉलोनी में 29 मई को हरियाणा के भिवानी निवासी अमित कुमार मेघवाल (23) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डीबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के चाचा राजपाल मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई। राजपाल ने बताया कि अमित 5-6 दिन पहले मजदूरी के लिए आया था।