कोलायत: 19 वर्षीय युवती की बिगड़ी तबीयत, जहरीला पदार्थ पीने से हुई मौत, कोलायत थाने में मर्ग दर्ज
कोलायत थाना क्षेत्र के राजनेरी गांव में एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवती ने घर में रखे किसी जहरीले पदार्थ को दवा समझकर पी लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतका के भाई शिवलाल पुत्र भंवरलाल जाट ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है