पटना ग्रामीण: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कहा- चलनी दूसे सूप को
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सदन में बहुमत सिद्ध किए जाने के बाद तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। बीजेपी ऑफिस में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि चलनी दूसे सूप को,जिसमें सहस्त्र छेद हो, जो भ्रष्टाचार का प्रतीक हो। दरअसल, तेजस्वी यादव ने भाजपा की तुलना केकई से की थी। जिसको लेकर गिरिराज सिंह ने ये तंज कसा है।