मुशहरी: मुजफ्फरपुर में पिता ने दर्ज कराया था हत्या का केस,2 साल बाद मुंबई से लौटकर प्रेमिका संग कोर्ट मैरिज करता मिला बेटा
मुजफ्फरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दो साल पहले लापता हुए जिस युवक की हत्या की आशंका जताते हुए पिता ने केस दर्ज कराया था, वह जिंदा मिल गया है. मुजफ्फरपुर का अभिषेक दो साल पहले अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड को लेकर मुंबई भाग गया था. इधर लड़के के पिता लालबाबू राय ने लड़की के पिता समेत 10 लोगों पर अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया था, जिसके