मंझनपुर: बसपा के प्रदेश अध्यक्ष का कौशाम्बी में आज आगमन, युवती की हत्या मामले में परिजनों से करेंगे मुलाकात
कौशाम्बी जिले के चरवा थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षिय युवती को मारकर फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप परिजनों ने लगाया है। आरोप है कि दबंगों के खेत में भैंस चली गई थी। भैंस जाने को लेकर विवाद हुआ था और भैंस को दबंगों ने बांध लिया था इसी को लेकर विवाद हो गया था। इसी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष आज परिजनों से मुलाकात करेंगे और न्याय दिलाएंगे।