सोहागपुर: एसडीएम ने गेहूं उपार्जन केंद्र गोरतरा और जमुई का किया निरीक्षण
शहडोल गुरुवार को लगभग 3:15 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि एसडीएम सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग ने जनपद पंचायत सोहागपुर अंतर्गत संचालित गेहूं उपार्जन केंद्र गोरतरा एवं जमुई का निरीक्षण किया है,निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों का पालन करें।