बकाना में क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कांग्रेस नेता उमेश बुबका
रादौर। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: हल्का रादौर के गांव बकाना में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में कांग्रेस नेता उमेश बुबका ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
उमेश बुबका ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं।
उन्होंने गांववासियों द्वारा दिए गए मान-सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा, “बकाना गांव के सभी निवासियों द्वारा दिए गए मान-सम्मान के लिए मैं दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। आप सभी का स्नेह और सम्मान मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।”
इस अवसर पर आयोजकों, खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने उमेश बुबका का स्वागत किया तथा टूर्नामेंट को लेकर उत्साह दिखाई दिया।