बसना: बसना के 17 खिलाड़ी ग्वालियर में राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में करेंगे दम
सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, बसना के 17 खिलाड़ियों का चयन अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रीय मंच पर अंचल का नाम रौशन करने का भरोसा जताया। प्रतियोगिता 22 से 26 अक्टूबर तक ग्वालियर के केदार धाम में होगी।