आज दिनांक 31.10.2025 को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्व प्रिय सिन्हा, द्वारा आज प्रात: 11:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में कार्यालयीन स्टॉफ को एकता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्र की एकता, अखंडता, सुरक्षा और संप्रभुता की शपथ दिलाई गई।