शामली: बनत में हिस्ट्रीशीटर पर युवती और उसकी भाभी से मारपीट करने का आरोप, पुलिस में की गई शिकायत
Shamli, Shamli | May 9, 2026 शनिवार की दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के कस्बा बनत निवासी एक युवती और उसकी भाभी ने थाना आदर्श मंडी पहुंचकर एक हिस्ट्रीशीटर पर अपने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शोर शराबा होने पर आरोपी और उसके साथी फरार हो गए। मामला दो पक्षों में मारपीट का बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।