करछना: तहसील करछना क्षेत्र में एलपीजी गैस की कमी बरकरार, उपभोक्ता परेशान
करछना तहसील क्षेत्र में एलपीजी गैस कील्लत कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह से शाम तक चिलचिलाती धूप में लंबी लाइन में खड़े होकर उपभोक्ता गैस पाने के लिए परेशान है। लेकिन उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि वह कई दिनों से एजेंसी पर गैस लेने के लिए पहुंचते हैं लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है।