गुमला: लायंस क्लब द्वारा रेन वाटर हार्वेस्टिंग व प्रदूषण पर पेंटिंग-भाषण प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई
Gumla, Gumla | Apr 24, 2026 लायंस क्लब गुमला द्वारा शास्त्री नगर में स्कूली बच्चों के बीच रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं प्रदूषण जागरूकता को लेकर पेंटिंग और स्पीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लायंस क्लब सामाजिक सेवा के लिए संकल्पित है।