नगर परिषद क्षेत्र के चंद्रवंशी नगर के पास मंगलवार की देर शाम 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय महेंद्र राम की मौत हो गई। वे मिशन चौक स्थित शांतिनगर के निवासी थे और भोज खाकर पैदल ही घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क किनारे झाड़ी में गिरकर अचेत हो गए।करीब एक घंटे बाद एक महिला की नजर झाड़ी में पड़ी।