✅ सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू विद्यार्थियों ने अनाथालय व वृद्धाश्रम का किया भ्रमण
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं द्वारा सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत अनाथालय एवं वृद्धाश्रम का भ्रमण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अनाथालय में रह रहे बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनके साथ समय बिताया और उनके अनुभव साझा किए। छात्र-छात्राओं ने बच्चों को फल वितरित किए तथा उनके सर्वांगीण विकास एवं आवश्यक सहयोग के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लिया। विभाग के जिला समन्वयक संदीप गौहर ने कहा कि शासन द्वारा संचालित इस अभियान का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं आश्रित वर्गों की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ ऐसे आश्रित बच्चों की सेवा और सहयोग के लिए हम सदैव तत्पर हैं। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों से आत्मीय भेंट की। विद्यार्थियों ने उनके साथ बातचीत कर उनका हालचाल जाना और अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान बुजुर्गों को फल वितरित कर उन्हें हरसंभव सहयोग एवं मदद का भरोसा दिलाया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने सेवा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। इस अवसर पर परामर्शदाता दीनबंधु गौर, सुरेंद्र चौहान, राधेश्याम विश्वकर्मा, पीहू गाठिया, नितिन धनगर सहित बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#SevaMeraYogdaan
#Harda #हरदा
3 views | Harda, Madhya Pradesh | Oct 4, 2026