चूरू: चूरू में श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाया अन्नकुट महोत्सव, श्रीराम मंदिर में हुआ आयोजन
Churu, Churu | Oct 22, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर बुधवार शाम 4 बजे जानकारी के अनुसार श्रीराम मंदिर में अन्नकुट महोत्सव श्रद्धालुओं ने बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मंदिर का पुष्पों से शृंगार किया गया। इस मौके पर मंदिर में अन्नकुट महाराज का मुली की सब्जी व बूंदी के लड्डू का प्रसाद चढाया गया। इस मौके पर महिलाएं व्रत रखकर तारा दर्शन के पश्चात अन्नकुट का प्रसाद खाकर व्रत को पुरा करती है।