चूरू: बिरमी-पिलानी रोड़ पर कार के पीछे से टकराई बाइक, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Churu, Churu | Oct 22, 2025 चूरू के निकटवर्ती बिसाऊ थानांतर्गत बिरमी-पिलानी के बीच बुधवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। बाइक सवार दो युवक चूरू से अपने गांव लौट रहे थे, इस दौरान आगे चल रही एक कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से आ रही बाइक कार से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।