अमेठी में भीषण सड़क हादसा! 🚨
पीपरपुर थाना क्षेत्र के घोरहा पावर हाउस के पास तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों को भारी नुकसान पहुंचा।
गनीमत रही कि दोनों ट्रकों के चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, जिसके बाद आवागमन सुचारू हुआ।
📍 पीपरपुर, अमेठी
🎥 खबर पब्लिक के लिए अवधेश द्विवेदी की रिपोर्ट
#अमेठी #RoadAccident #पीपरपुर #AmethiNews #खबरपब्लिक
Amethi, Amethi | Sep 20, 2026