जमुई: सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर जमुई पुलिस ने दोनों पालियों में रखा अलर्ट, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित हुई परीक्षा
Jamui, Jamui | Jun 14, 2026 जमुई जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित मद्य निषेध सिपाही, कारा एवं कक्षपाल तथा चलंत दस्ता सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए 5 बजे तक जमुई पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। बताया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस पदाधिकारी और जवानों की विशेष तैनाती की गई थी।