हाथरस: गांव गांगरोल में घर पर एक किशोर को सांप ने पैर पर काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल, डॉक्टरों ने किया उपचार
जनपद अलीगढ़ के गांव गांगरोल निवासी एक किशोर अमन पुत्र विक्रम को घर पर सांप ने पैर पर काट लिया। सांप के काटने से किशोर की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में किशोर को उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा किशोर का उपचार किया गया। किशोर ने बताया कि वह घर पर था तभी उसके पैर पर सांप ने काट लिया।