बीकानेर: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नापासर पुलिस ने 6 ग्राम से ज्यादा एमडी के साथ 2 लोगों को पकड़ा, एक नाबालिग निरुद्ध
बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नापासर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-11 स्थित भारतमाला रोड पर नौरंगदेसर के पास निर्माणाधीन पुलिया के नीचे से दो युवकों को 6.69 ग्राम एमडी के साथ डिटेन किया। पकड़े गए आरोपियों में 22 वर्षीय कालूराम पुत्र नंदराम गोरछिया ज