बहरोड़: बहरोड के रोडवाल टोल प्लाजा पर बदमाशों का हमला, CCTV में आया सामने: लाठी-डंडों से तोड़फोड़, टोलकर्मियों ने पत्थर मारकर खदेडा
Behror, Alwar | May 16, 2026 बहरोड के स्टेट हाईवे-111 स्थित रोडवाल टोल प्लाजा पर शुक्रवार देर रात जमकर हंगामा और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। देर रात दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने टोल बूथ पर हमला कर शीशे तोड़ दिए और टोलकर्मियों के साथ मारपीट की। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाश खुलेआम उत्पात मचाते दिखाई दे रहे हैं।